Breaking News in Primes

नौतपा का छटवां दिन: बुधवार का दिन और रात सबसे गर्म दर्ज

0 228

नौतपा का छटवां दिन: बुधवार का दिन और रात सबसे गर्म दर्ज

पार@48.5 आज तापमान और बढ़ने की संभावना

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन। नौतपों का छटवां दिन जमकर तपा शहर। इसके एक दिन पहले बुधवार सबसे गर्म दिन साबित हुआ आसमान से मानो आफत की आग बरसी और तापमान का पारा 48.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।गुरुवार को तापमान का पारा48 डिग्री के ऊपर नीचे झूलता नजर आया।दोपहर के वक्त इमरजेंसी कामकाज वाले बमुश्किल बाहर निकले।दिनरात तापमान का पारा समान रहने लगा है।

सडकों पर पसरा रहा सन्नाटा

गुरुवार को नौतपा के छटवें रोज दिन सूर्य देव के तीखे तेवर से लोग भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा। तापमान के 48डिग्री पर पहुंचने से सड़के सूनी रही और लोग घरों में दुबके रहे। इस बार नौतपा भी जमकर तप रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से गर्मी झेलने के बाद नौतपा लोगों को और तपा रहे है। गुरुवार को तहसील रायसेन का पारा 48 डिग्री पर पहुंचने से लोगों को खासी गर्मी का अहसास हुआ। साथ ही पूरे दिन चली गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग घर से और अपनी दुकानों से निकलने से परहेज करते दिखे। भीषण गर्मी के मौसम से बचने के लिए ठंडाई में नींबू पानी गन्ने का रस नारियल पानी तरबूज लस्सी जूस आदि का सेवन कर रहे है।

नौपता के छटवें दिन सूरज ने लोगों को जमकर तपाया। आलम यह था कि सुबह 9 बजे से ही लोगों को खासी गर्मी का अहसास होने लगा था। इसका असर जिले के तापमान पर भी दिखाई दिया और अधिकतम तापमान 48.5 तो न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में बुधवार गुरुवार का दिन और रात मौसम की सबसे गर्म दर्ज किए गए।

मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया पांच दिन का अलर्ट सही साबित होता दिख रहा है। बुधवार का दिन जिले में सबसे अधिक गर्म रहा। तापमान में 1.5 डिग्री का उछाल आने से लोगों को खासी गर्मी का अहसास हुआ। ऐसे में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। वहीं बुधवार का दिन सबसे गर्म होने से सागर भोपाल तिराहे इंडियन चौराहे पाटनदेव की सबसे व्यस्त सड़क भी सूनी दिखाई दी। वहीं रात का तापमान भी 30.5 डिग्री पर पहुंचने से लोगों को रात में भी गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों से तापमान में जारी वृद्धि के कारण अब कूलरपंखे भी साथ देते नहीं दिखाई दे रहे है। कूलर भी दिन के समय गर्म हवाएं दे रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!