Breaking News in Primes

कार्यालय में ही 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और deputy रेंजर दोनों लोकायुक्त के शिकंजे में

0 130

कार्यालय में ही 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और deputy रेंजर दोनों लोकायुक्त के शिकंजे में

 

टिंबर मर्चेंट के खिलाफ प्रकरण की धारा कम करने मांगी थी घूस

 

जबलपुर/नर्सिंगपुर । आरोपीगण~1. दिनेश मालवीय वन क्षेत्रपाल गोटेगांव

2. कमलेश कुमार चौहान सहायक वन क्षेत्रपाल गोटेगांव

आवेदक =योगेंद्र सिंह पटेल व्यव. टिंबर मर्चेंट निवासी गया दत्त वार्ड स्टेशन गंज नरसिंहपुर

दिनांक घटना=23 मई

ट्रैप राशि=50,000 रुपए

घटनास्थल=वन परिक्षेत्र कार्यालय गोटेगांव जिला नरसिंहपुर

विवरण= आवेदक टिंबर मर्चेंट है वन विभाग से लकड़ी कटवाने की लिखित अनुमति लेकर दिनांक 18 मई को शाम 7:00 बजे ग्राम सगड़ा गोटेगांव में किसान के खेत से सतकटा की लकड़ी कटवा कर हाइड्रा वाहन से ट्रक में भरवाया जा रहा था ट्रक में लकड़ी लोड होने के बाद टी.पी. लिया जाना था इसी दिनांक को रेंजर दिनेश मालवीय एवं डिप्टी रेंजर कमलेश चौहान ने अपने स्टाफ के साथ ग्राम सगड़ा में मौके पर आकर हाइड्रा वाहन एवं लकड़ी भरे ट्रक को जप्त कर लिया एवं वाहनों को श्याम नगर फॉरेस्ट चौकी गोटेगांव में रखा है, आवेदक द्वारा रेंजर दिनेश मालवीय एवं डिप्टी रेंजर कमलेश चौहान से वाहनों और लकड़ी को छोड़ने का निवेदन किया तो उन दोनों के द्वारा प्रकरण हल्का बनाने एवं कम जुर्माना लगाने के एवज में ₹50000 रिश्वत की मांग की गई जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में की गई, शिकायत सत्यापन उपरांत आज दोनों को वन परिक्षेत्र कार्यालय गोटेगांव में ₹50000 की रिश्वत राशि लेते हुए लोकायुक्त जबलपुर टीम  के उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवड़े, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके , इंस्पेक्टर नरेश बेहरा, इंस्पेक्टर  भूपेन्द्र  कुमार दीवान एवं 8 अन्य सदस्यों ने  रंगे हाथों पकड़ा आरोपीगणों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!