Breaking News in Primes

संयुक्त खदान मजदूर संघ ने 1978 गोलीकांड में शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि

0 618

संयुक्त खदान मजदूर संघ ने 1978 गोलीकांड में शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि”

किरंदुल (प्राईम संदेश) लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी परियोजना की स्थापना के समय से गठित मजदूरों की संगठन संयुक्त खदान मजदूर संघ प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को अपने शहीद साथियों को याद करते हुए। उनकी याद में बने शहीद स्मारक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते आ रही है।विदित हो कि एनएमडीसी के प्रारंभिक दौर में लौह अयस्क खनन व प्रेषण का कार्य दैनिक मजदूरों द्वारा किया जाता था। आगे चलकर आधुनिक मशीनें आने पर परियोजना द्वारा इन दैनिक मजदूरों की छटनी की जा रही थी। जिसके विरोध में मजदूरों ने अपने साथियों के नियमितीकरण के लिए आंदोलन किया था। इस आंदोलन को तत्कालीन सरकार द्वारा कुचलने का प्रयास करते हुए 5 अप्रैल 1978 को मजदूरों पर लाठीचार्ज हुआ, गोलियां चलाई गई थी। जिसमें कई मजदूर साथी शहीद हुए थे। परंतु आंदोलन जारी रहा और अंत में जीत मजदूरों की हुई। परियोजना द्वारा उन्हें नियमित किया गया। तब से प्रतिवर्ष उन शहीद साथियों की कुर्बानियों को याद करते हुए, बस स्टैंड के समीप बने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी जाती है। इस वर्ष भी संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष देवरायलु, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, संगठन सचिव सुमित धर, कार्यालय सचिव नामदेव, नरसिम्हा रेड्डी, मधुकर सीतापराव, सुदरू राम तेलाम, वेंकट, आनंदा, राणा, प्रीति, सपना आदि सैकड़ों साथियों ने आज उन शहीद मजदूरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!