Breaking News in Primes

नगर पालिका परिषद ने चलाई शहर में साफ सफाई मुहिम चकाचक दिखने लगे गली मोहल्ले कॉलोनी

0 283

नगर पालिका परिषद ने चलाई शहर में साफ सफाई मुहिम चकाचक दिखने लगे गली मोहल्ले कॉलोनी

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन। नगर पालिका परिषद द्वारा रायसेन शहर के गली मोहल्लों और कॉलोनी में साफ सफाई व्यवस्था और कीड़े मकोड़े को करने के लिए दवा छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है ।जिससे रायसेन शहर की गली मोहल्ले और कालोनियां चकाचक दिखने लगी है ।नगर पालिका की सीएमओ सुरेखा जाटव नपा अध्यक्ष सविता जमुना सेन और स्वच्छता निरीक्षक शशिकांत मोहोड़ के नेतृत्व में यह अभियान एक पखवाडे तक चलाया जाएगा ।जिसमें साफ सफाई नालियों का मलबा बाहर निकालना और कीटनाशक दवा का छिड़काव अभियान में शामिल है ।रोजाना सुबह से ही सफाई कर्मचारी गली मोहल्ले में साफ सफाई करने पहुंच जाते हैं ।जो दोपहर तक नाली नालों की सफाई कर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते हैं नपा सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि ऐसे अभियान से स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि रायसेन शहर क्लीन और स्वच्छ रहे ।संक्रामक बीमारियों से मुक्त रहे की गलियां मोहल्ले। इस अभियान के तहत शनिवार को वार्ड क्रमांक 7 ठाकुर मोहल्ला कुरैशी मोहल्ला गंज बाजार वार्ड नंबर 8 और वार्ड नंबर 16 पुरानी तहसील मोहल्ले में सफा सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!