Breaking News in Primes

बैलाडीला के पहाड़ी पर विराजमान शिव के दर्शन इस वर्ष नहीं कर सकेंगे नगर वासी”

0 844

बैलाडीला के पहाड़ी पर विराजमान शिव के दर्शन इस वर्ष नहीं कर सकेंगे नगर वासी”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

“कैलाश नगर का शिव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए शिवरात्रि में रहेगी बंद”

“बरसों पुराने शिव मंदिर का किया जा रहा है पुनर्निर्माण”

किरंदुल (प्राईम संदेश) लौह नगरी किरंदुल में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। यहां पर बने कई शिवालय पहाड़ियों पर स्थित है। जो कि श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करती है। दूर-दूर से सैलानी इन मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं। इन मंदिरों में बैलाडीला के पहाड़ियों के ऊपर कैलाश नगर में स्थित शिव मंदिर का भी अपना विशेष महत्व रहा है। लगभग 50 वर्षों से भी अधिक समय से इस शिवालय में पूजा अर्चना की जा रही है। है। साँप नुमा रास्ते से गुजर कर लगभग 14 किलोमीटर की दूरी तय कर पहाड़ियों पर पहुंचने और शिव दर्शन करने का मजा ही अलग होता है। सभी श्रद्धालु एवं सैलानी कैलाश नगर स्थित शिव मंदिर में जाने के लिए साल भर बेसब्री से शिवरात्रि आने का इंतजार करते हैं। परंतु इस वर्ष कैलाश नगर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर किसी प्रकार का कोई आयोजन नहीं किया जा रहा है। शिव सेवा समिति, कैलाश नगर के सदस्य नोमेश्वर राव ने जानकारी दी है कि मंदिर का पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है इस कारण महाशिवरात्रि में कोई आयोजन नहीं किया जा रहा है। और परियोजना द्वारा भी ऊपर मंदिर जाने के लिए किसी भी सैलानी एवं भक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। आप सभी नगरवासी से अनुरोध है कृपया इस वर्ष कैलाश नगर मंदिर में दर्शन के लिए ना जाए अन्यथा आपको सुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मंदिर का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है समिति की यही कोशिश होगी आने वाले वर्ष में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य आयोजन कर सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!