Breaking News in Primes

रायसेन में गणतंत्र दिवस की संध्या में भारत पर्व का आयोजन

0 217

रायसेन में गणतंत्र दिवस की संध्या में भारत पर्व का आयोजन

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

सुप्रसिद्ध कलाकारों ने दी देशभक्ति गीतों लोक नृत्य (बधाई) की प्रस्तुति

 

रायसेन, 27 जनवरी 2024

रायसेन वन परिसर में गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला प्रशासन जनसंपर्क विभाग एवं संस्कृति विभाग मप्र शासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलन और मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यषवंत मीणा नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल द्वारा कलाकारों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

भारत पर्व में सुप्रसिद्ध गायक कीर्ति सूद तथा उपासना सारंग त्यागी द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों…., सारे जहां से अच्छा…., ऐ वतन वतन मेरे आजाद…….., जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती हो बसेरा… हमको मन की शक्ति देना……, ऐ मेरे प्यारे वतन…. आदि देषभक्ति गीतों की मनभावन प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इसके उपरांत राजेन्द्र कुमार रजक तथा उनके साथियों द्वारा बुन्देली राई लोकनृत्य (बधाई) की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों से दर्षक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया डिप्टी कलेक्टर अमृता गर्ग सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी उप संचालक संजय गहरवाल सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!