बैतूल के सुभाष वार्ड में कथित धर्मांतरण का मामला: गंज पुलिस और राष्ट्रीय हिंदू सेना की संयुक्त कार्रवाई, पांच लोग हिरासत में दो पर एफआईआर दर्ज
बैतूल के सुभाष वार्ड में कथित धर्मांतरण का मामला: गंज पुलिस और राष्ट्रीय हिंदू सेना की संयुक्त कार्रवाई, पांच लोग हिरासत में दो पर एफआईआर दर्ज
बंद दरवाजों के भीतर प्रार्थना सभा के माध्यम से हिंदू समाज के लोगों का धर्मांतरण कराने की सूचना पर पहुंची पुलिस; बाइबल,मोबाइल,साईथ सहित अन्य सामग्री जब्त,वार्ड वासियों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज।
बैतूल। नगर के हमलापुर क्षेत्र स्थित सुभाष वार्ड में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आने से क्षेत्र में हलचल मच गई। वार्ड वासियों की सूचना पर गंज पुलिस एवं राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।आरोप है कि सुभाष वार्ड निवासी निखिल प्रजापति व नीरज प्रजापति पिता अशोक प्रजापति ने सभी दरवाजे बंद कर हिंदू समाज के लगभग 20 पुरुषों,महिलाओं एवं बच्चों को घर में एकत्रित किया गया था और ईसाई मिशनरी से जुड़ी प्रार्थना सभा के माध्यम से उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था।

धर्मांतरण की सूचना मिलते ही मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना गंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस द्वारा बाइबल, मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। सुभाष वार्ड निवासी सुमित मयक पाल की शिकायत पर कथित धर्मांतरण के मामले में संबंधित 2 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लगातार मिल रही थी संगठन को शिकायतें – राज यादव
राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष राज यादव ने बताया कि संगठन को लगातार वार्ड के लोगों के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि निखिल प्रजापति निरज प्रजापति घर के अंदर सभी दरवाजे बंद कर ईसाई मिशनरी से जुड़े कुछ लोगों द्वारा हिंदू समाज के पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को एकत्रित कर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है तथा धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए संगठन के कार्यकर्ता गंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया

युवा जिला संयोजक सौमेश सोनी ने बताया कि सुभाष वार्ड निवासी पवन मालवीय की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर बाइबल,मोबाइल एवं अन्य सामग्री जब्त की है। मामले की तह तक पहुंचने और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पांच लोगों को थाने लेकर पहुंची पुलिस – शनि साहू
राष्ट्रीय हिंदू सेना के नगर अध्यक्ष शनि साहू ने बताया कि पुलिस द्वारा मनीष अखड़े, राजा बामने, निक्कु प्रजापति, नीरज प्रजापति एवं पुरुषोत्तम वागरदे को गंज थाने लाया गया था। जहां शिकायत के आधार पर संबंधित 2 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी।
धर्मांतरण के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय – ने मामले की निष्पक्ष जांच कर धर्मांतरण से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा करने तथा यदि किसी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि प्रमाणित होती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा जब्त सामग्री और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
मौके पर उपस्थित- राष्ट्रीय हिन्दू सेना प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय,विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे जिलाध्यक्ष राज यादव, युवा जिला संयोजक सोमेश सोनी, जिला कार्यालय मंत्री सत्यम विश्वकर्मा नगर अध्यक्ष शनि साहू सदस्य मौसम मालवीय,लिलाधर पटेल,मौजूद रहें