लोकेशन धामनोद
*लायंस क्लब धामनोद एवं एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद का निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को*
धामनोद,,, हृदय रोग की बीमारी ऐसी होती है जो साधारणतया समझ में नहीं आती और अचानक से हार्ट अटैक होता है और कहीं जिंदगियां समय से पहले ही पल भर में दम तोड़ देती है समय से पहले यदि रोग का निदान हो जाए तो व्यक्ति का जीवन सुरक्षित हो सकता है इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब धामनोद द्वारा एपिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल अहमदाबाद के सहयोग से निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी हृदय रोग ,रीड की हड्डी रोग ,कैंसर रोग ,स्त्री रोग एवं मधुमेह रोग हेतु निशुल्क प्रशिक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन नगर के श्री शंकर हॉस्पिटल में 29 नवंबर 2026 रविवार को आयोजित किया है जिसमें एपिक हॉस्पिटल
अहमदाबाद के फाउंडर एवं डायरेक्टर डॉ अनिल जैन साहब
विशेष रूप से उपस्थित रहकर निशुल्क प्रशिक्षण एवं परामर्श देंगे डॉ अनिल जैन अभी तक 48000से अधिक हृदय रोग के सफल ऑपरेशन कर चुके हैं साथ में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजन मोदी डॉ कुश भट्ट, डॉ कुणाल जैन, रीड की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ध्रुव पटेल,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चेतसी शाह, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षर पटेल एवं डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्मिथ शाह भी अपनी निशुल्क सेवाएं शिविर में प्रदान करेंगे इस अवसर पर डॉ अनिल जैन के टीम मैनेजर केनी क्रिश्चियन भी उपस्थित होंगे शिविर में मरीज को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है पंजीयन हेतु जो स्थान निर्धारित किए गए हैं वह श्री शंकर हॉस्पिटल धामनोद, कमलाबेन हॉस्पिटल धामनोद, जैन अस्पताल धामनोद, जैन होमियो क्लिनिक बस स्टैंड धामनोद, माधुरी शॉपिंग सेंटर धामनोद, एवं पारीक स्टोर्स महेश्वर फटा धामनोद , या लायंस क्लब धामनोद के किसी भी सदस्य से संपर्क कर आप अपना पंजीयन कर सकते हैं, लायंस क्लब धामनोद के सदस्यों द्वारा क्षेत्र की जनता से निवेदन किया है कि वह इस निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर में प्रशिक्षण एवं परामर्श कर कर अपने जीवन को सुरक्षित करने की कृपा करें