जन विश्वास शिविर का आयोजन कल 13 नवंबर को मझौली उपखंड के गिजवार में।लाभ उठाने एसडीएम ने लोगों से की अपील।
जन विश्वास शिविर का आयोजन कल 13 नवंबर को मझौली उपखंड के गिजवार में।लाभ उठाने एसडीएम ने लोगों से की अपील।
*सीधी/मझौली*
लोगों की समस्याओं के समाधान एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए लोगों को लाभान्वित कराए जाने तथा जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति विश्वास दिलाए जाने सरकार के उद्देश्य के तहत माह के प्रत्येक शुक्रवार को जिले के खंड स्तरों में जन विश्वास शिविर आयोजित आयोजित की जा रही है
जहां पर लोगों की समस्याओं का समाधान एवं कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न कराया जाता है। इसी कड़ी में नवंबर माह के दूसरे शुक्रवार कल 13 नवंबर 2026 को मझौली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गिजवार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिजवार प्रांगण में जन विश्वास शिविर आयोजित की जाएगी। शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आकाश अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ग्रामीण स्तर के लोगों को समस्या एवं सरकारी योजनाओं के लिए शासकीय कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े इसलिए सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा विकास खण्डों में शिविर आयोजित की जा रही है। समाचार के माध्यम से लोगों से अपील की जाती है कि आयोजित शिविर में पहुंच शिविर का लाभ उठाएं।