News By-नितिन केसरवानी
फतेहपुर के कलाकारों ने किया सजीव मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल
कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में बृहस्पतिवार की शाम श्रीराम जन्म, बाल लीला, मुनि आगमन और ताड़का वध प्रसंग का मंचन किया गया। फतेहपुर से आए कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के दौरान पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
मंचन के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद बाल्यकाल की लीलाओं का सुंदर चित्रण किया गया। ऋषि-मुनियों के यज्ञ में राक्षसों द्वारा विघ्न डालने की समस्या और महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या पहुंचने के प्रसंग को कलाकारों ने जीवंत किया। मुनि के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के वन की ओर प्रस्थान करने तथा ताड़का वध की लीला का प्रभावशाली मंचन हुआ। कलाकारों के संवाद और अभिनय ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दर्शकों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति की ओर से रामलीला को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की व्यवस्था की गई। पुरानी बाजार की ऐतिहासिक रामलीला में धार्मिक प्रसंगों के मंचन से माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान संतोष केसरवानी (अध्यक्ष)नीरज बनारसी (संयोजक),अमित वर्मा (महामंत्री),रमेश चंद्र केसरवानी (महामंत्री),मुकेश केसरवानी (कोषाध्यक्ष),राजेश केसरवान (कोषाध्यक्ष),विनाेद केसरवानी (उपाध्यक्ष) सुशील केसरवानी (उपाध्यक्ष) शानू कुशवाहा पार्षद (उपाध्यक्ष) तुषार केसरवानी पार्षद प्रतिनिधि (उपाध्यक्ष) नीरज केसरवानी (उपाध्यक्ष) राजा बाबू वर्मा (उपाध्यक्ष) अनमोल केसरवानी (उपाध्यक्ष) मोहित वर्मा(दंगल अध्यक्ष) अनिल यादव (सोशल मीडिया प्रभारी) व समस्त पदाधिकारी सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।