Breaking News in Primes

इंदौर-देवास रेल कॉरिडोर का होगा विस्तार, 2047 तक शुरू होंगे मेट्रो के 3 नए रूट

0 8

इंदौर-देवास रेल कॉरिडोर का होगा विस्तार, 2047 तक शुरू होंगे मेट्रो के 3 नए रूट

मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर और आसपास के जिलों में मेट्रो के विस्तार का प्लान तैयार कर लिया गया है। सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए की लागत से 2047 तक इंदौर-देवास रेल कॉरिडोर के तहत तैयार किया जा रहे तीन नए रूटों से लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

 

मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर और आसपास के जिलों में मेट्रो के विस्तार का प्लान तैयार कर लिया गया है। सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए की लागत से 2047 तक इंदौर-देवास रेल कॉरिडोर के तहत तैयार किया जा रहे तीन नए रूटों से लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। इंदौर-देवास रेल कॉरिडोर भी 2042 से 2047 के चरण के लिए तीन नए मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावीत हैं। इनमें सेंट्रल जेल से देवास नाका तक 8 किमी, खालसा चौक से देवगुराड़िया बायपास तक 17 किमी और महू नाका से तेजाजी नगर तक 11 किमी का कॉरिडोर शामिल है। इंदौर से देवास के बीच करीब 27 किमी का क्षेत्रीय रेल कॉरिडोर प्रस्तावित है। इंदौर-उज्जैन क्षेत्रीय मेट्रो और इंदौर-पीथमपुर स्पर लाइन भी प्रस्तावों में शामिल हैं। इंदौर-देवास रेल कॉरिडोर का विस्तार आने वाले समय में इंदौर और आसपास के जिलों के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

 

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर मेट्रो के नए चरण का हाल ही में किया था लोकार्पण

मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा हाल ही में पिछले महीने 5 सितंबर को इंदौर मेट्रो के नए चरण का लोकार्पण किया गया था। इंदौर, उज्जैन और पीथमपुरा सहित आसपास के क्षेत्र को जोड़ने के लिए इंदौर मेट्रो के नए चरण की शुरुआत की गई है। मेट्रो का नया चरण शुरू होने से इंदौर सहित पूरे मालवा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नयी दिशा देगी। इंदौर के मेट्रो रेल नेटवर्क (Indore Metro network) के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 2 हजार 850 करोड़ रुपये की लागत से सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक मेट्रो कॉरिडोर शुरू किया गया है। कार्यक्रम में अतिथियों ने बटन दबाकर मेट्रो का शुभारंभ किया। बता दें कि इन्दौर मेट्रो के 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 16 स्टेशन शामिल किए गए हैं।

 

 

 

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

 

 

↓

रतलाम, उज्जैन सहित इन जिलों में बनेगा इंदौर इकोनामिक रीजन, 49,262 वर्ग किलोमीटर में होगा विकसित

ताज़ा खबरें

Indore Economic Region

बिज़नेस

रतलाम, उज्जैन सहित इन जिलों में बनेगा इंदौर इकोनामिक रीजन, 49,262 वर्ग किलोमीटर में होगा विकसित

Indore Economic Region: मध्यप्रदेश राज्य एवं बुलेट ट्रेन की रफ्तार से विकास को गति देने हेतु प्रदेश सरकार कई जिलों में हजारों वर्ग किलोमीटर में ‘इंदौर इकोनामिक रीजन’ विकसित करने की तैयारी कर रही है। डॉ मोहन यादव सरकार द्वारा प्रदेश के रतलाम, उज्जैन, धार, देवास, इंदौर, खरगोन, खंडवा व शाजापुर जिले में कुल 49,262 वर्ग किमी (प्रदेश का 16%) में ‘इंदौर इकोनामिक रीजन’ (Indore economic area) विकसित करने का प्लान बनाया गया है। इस योजना के तहत नीति आयोग की रिपोर्ट में 20 से अधिक नीतिगत सुधारों की भी सिफारिश की गई है। सरकार की यह महे योजना प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने का काम करेगी।

इंदौर इकोनामिक रीजन’ में इन योजनाओं को किया जाएगा शामिल

प्रदेश के डॉक्टर मोहन यादव सरकार द्वारा प्रदेश के आठ जिलों में विकसित किया जा रहे ‘इंदौर इकोनामिक रीज’ में आईटी, स्वास्थ्य, उद्योग, परिवहन, पर्यटन, कृषि आधारीत उद्यौग और शहरी विकास के आर्थिक विस्तार की योजनाओं को शामिल किया गया है। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस योजना को लेकर आज बुधवार को इंदौर में होने जा रहे अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में निवेशकों से भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा आवास, जल प्रबंधन, शहरी अधोसंरचना, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, पर्यटन व अक्षय ऊर्जा पर बात होगी।आज बुधवार, 28 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में मोहन यादव सरकार को टूरिज्म में अनुमानित 12.5 हजार करोड़ रुपए के निजी निवेश की उम्मीद है। सरकार द्वारा इंदौर आर्थिक क्षेत्र में आठ जिलों को शामिल किया गया है। इस महायोजना के तहत 500 एकड़ में बिजनेस स्कूल हब बनाने का प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित है

*प्राइमस संदेश से शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!