*रतलाम,26 अक्टूबर(प्राइमस संदेश)। इंदौर दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में आज, 26 अक्टूबर 2026 को टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।*

इंदौर दाहोद रेल लाइन टनल के दोनों सिरों पर रेलवे ट्रैक को लिंक किए जाने के बाद टॉवर वेगन को टीही की ओर स्थित पी-1 छोर से टनल के अंदर चलाकर पीथमपुर की ओर स्थित पी-2 छोर तक ले जाया गया। यह उपलब्धि इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना के निर्माण कार्य में एक अहम पड़ाव है।
*प्राइमस संदेश मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़/ राजस्थान/ उत्तरप्रदेश/ हरियाणा/ दिल्ली*
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जन संपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य इंजीनियर निर्माण, चर्चगेट, श्री धीरज कुमार के निर्देशन में टीही से धार तक लगभग 47 किलोमीटर लंबे रेल खंड में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस रेल खंड की महत्वपूर्ण कड़ी 2,957 मीटर लंबी टनल का कार्य भी पूर्णता की ओर अग्रसर है। टनल के अंदर बैलास्टलेस ट्रैक का निर्माण पूरा होने के साथ ही विद्युतीकरण एवं सिग्नलिंग प्रणाली से संबंधित कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गए हैं।
*प्राइमस संदेश प्रधान संपादक मनीष राठौर के साथ शेरिल रश्मि साल्वी*
टनल के दोनों सिरों पर टीही एवं पीथमपुर की ओर रेलवे ट्रैक की लिंकिंग पूरी होने के बाद 26 अक्टूबर 2026 को श्री धीरज कुमार की उपस्थिति में टॉवर वेगन को टनल के आर-पार चलाकर निरीक्षण किया गया। इससे टनल के अंदर स्थापित रेलवे ट्रैक तथा संबंधित रेल अवसंरचना के निरीक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
*हर खबर के लिए संपर्क करें शेरिल रश्मि साल्वी 9630191205*
इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत टीही–धार रेल खंड में इस टनल का निर्माण तकनीकी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। टनल में ट्रैक लिंकिंग तथा टॉवर वेगन का सफलतापूर्वक संचालन निर्माण कार्य की प्रगति को दर्शाता है।

इससे परियोजना के शेष कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस अवसर पर उप मुख्य इंजीनियर निर्माण अंकुर सिंह सहित निर्माण एवं विद्युतीकरण विभाग के अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
*रतलाम से प्राइमस संदेश जिला न्यूज ब्यूरो प्रमुख शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*
*Also Read – यात्रीगण कृपया ध्यान देवे / आरक्षण काउंटर से बुक कराए गए टिकटों पर भी मिलेगा भारतीय रेल की वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ।*