Breaking News in Primes

नामली के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राले की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

0 5

**रतलाम प्राइमस संदेश:

नामली के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राले की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल**

नामली कृषि उपज मंडी के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदसौर की ओर से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला और उसके एक माह के मासूम बेटे की जान चली गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं 4 वर्षीय बेटी को मामूली चोटें आई हैं।

​

​जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के दलोदा स्थित ग्राम लामगरी निवासी 25 वर्षीय अनिल अपनी पत्नी सुगनाबाई, चार वर्षीय बेटी अर्चना और एक माह के बेटे हर्षित के साथ रतलाम जिले के ग्राम बड़ौदा स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने ससुर की बाइक से एक माह के बेटे का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए नामली जा रहा था। परिवार जैसे ही नामली कृषि उपज मंडी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में सुगनाबाई की मौके पर ही मौत हो गई।

*​सूचना मिलने पर नामली पुलिस मौके पर पहुंची*

और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उपचार के दौरान एक माह के मासूम हर्षित ने भी दम तोड़ दिया। अनिल का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

 

​ *नामली पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्राला लेकर मौके से फरार हो गया*

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्राला चालक की तलाश की जा रही है।

 

*रतलाम से प्राइमस संदेश जिला न्यूज ब्यूरो प्रमुख शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!