Breaking News in Primes

एमपी, 5800 करोड़ का निवेश, 10 हजार नौकरियां

0 4

*एमपी, 5800 करोड़ का निवेश, 10 हजार नौकरियां*

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर का हब बनने वाला है। इसके लिए एमपी में विदेशी कंपनियों द्वारा निवेश करने में रुचि दिखा रही है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मप्र सेमीकंडक्टर समिट-2026 में कंपनियों ने निवेश करने की रुचि दिखा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों, उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने राज्य की मप्र सेमीकंडक्टर नीति 2025 लॉन्च की।

*प्राइमस संदेश मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़/ राजस्थान/ उत्तरप्रदेश/ हरियाणा*

यह हिन्दी, कोरियाई, जापानी व ताईवानी भाषा में है। सीएम ने कहा, मप्र ने ढाई साल में 25 से अधिक पॉलिसी बनाकर भविष्य के विकास के सभी दरवाजे खोले हैं। 5 संस्थानों के साथ एमओयू साइन हुए। 5800 करोड़ रुपए निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इससे 10 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित होंगे।

*प्राइमस संदेश मनीष राठौर और शेरिल रश्मि साल्वी के साथ*

सीएम ने कहा कहा कि जीआइएस और अन्य प्रयासों से 34 लाख करोड़ का निवेश आया। इसमें से 30 प्रतिशत यानी 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतारा है। कई लोगों ने चताया कि वे कहीं और निवेश की योजना बना रहे थे, लेकिन आकर्षक नीति के करण मप्र से जुड़े। सीएम ने कहा, हमारी सरकार मु‌द्दों को लटकाने, अटकाने और भटकाने में नहीं, बल्कि निपटाने में भरोसा रखती।

*इन सेक्टर में निवेश करने पर चर्चा हुई*

*हर खबर पर पेनी नजर प्राइमस संदेश पर*

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहन, तकनीकी अधोसंरचना विकास, नवाचार को बढ़ावा दे रही है। समिट में सेमीकंडक्टर निर्माण, चिप डिजाइन, एआइ इंफ्रास्ट्रक्चर एवं टेस्टिंग हब, उन्नत पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैबलेस ईको सिस्टम का निर्माण, अनुसंधान एवं नवाचार तथा कुशल मानव संसाधन विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समिट शनिवार को भी जारी रहेगी।

*इन कंपनियों को भूमि आवंटन*

*मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान उत्तरप्रदेश हरियाणा की हर छोटी-बड़ी खबर प्राइमस संदेश पर शेरिल रश्मि साल्वी के साथ*

साइटैक आरई: 50 मेगावॉट हाइपर स्केल हेटा सेंटर मालनपुर (ग्वालियर), 6415 करोड़ का निवेश होगा।

 

उना ईकोसिस्टमः लीथियम इंडस्ट्री भोपाल में लगेगी, 2000 करोड़ निवेश। कंपनी अब तक गुजरात में व्यापार कर रही थी. संचालक मप्र के निवासी हैं।

 

औरिगा आइटी सॉल्यूशंसः इंदौर के सिंहाता आइटी पार्क में ग्लोबल कैपेबलिटी सेंटर। 500 करोड़ का निवेश।

 

मीना सर्किट्स: 400 करोड़ से ईएसडीएम विनिर्माण इकाई

 

केन्स इलेक्ट्रॉनिक्सः भोपाल के बड़वई स्थित आइटी पार्क में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई। 310 करोड़ का निवेश।

 

*एमपी में 12 से ज्यादा कंपनियों ने निवेश की रुचि दिखाई*

 

सीएम ने कहा कि 12 से ज्यावा निवेशकों ने रुचि दिखाई है। कंपनियों को 5800 करोड़ रुपए के आशय-पत्र सौंपे हैं। निवेशकों ने कहा कि वे जल्द यूनिट शुरू करेंगे। प्रदेश में बार आइटी पार्क, इंदौर में 7 कंपनियों को विकसित करने के लिए शासन ने भूमि दी है। इंदौर के आइटी पार्क-4 में कंपनियों को 44000 वर्गफीट से ज्यादा स्थान दिया है। यहां 1200 को रोजगार मिलेगा।

*प्राइमस संदेश से शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!