Breaking News in Primes

कांग्रेसियों ने मझौली में धरना प्रदर्शन कर जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0 143

कांग्रेसियों ने मझौली में धरना प्रदर्शन कर जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।

 

धरने से मझौली के क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसियों ने बनाई दूरी, बैनर-पोस्टर से भी रहे गायब।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी/ मझौली*

 

ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी मझौली के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह चौहान के मुख्य अतिथि तथा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह के अध्यक्षता में विभिन्न जन समस्याओं को लेकर आज 23अक्टूबर को तहसील कार्यालय मझौली के सामने धरना प्रदर्शन कर 11 बिंदुओं का ज्ञापन पत्र तहसीलदार मझौली को सौपा गया। लगभग 2 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ धौहनी विधानसभा के कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किये। वही जिला अध्यक्ष द्वारा संबोधन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को खुले मंच से चेतावनी दी गई है कि आप जनता के सेवक हैं जनता की सेवा करिए सांसद, विधायकों के कहने या बस में होकर काम ना करें अन्यथा इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। समितियां द्वारा खाद वितरण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर कहा गया है कि खेती करने वाले किसानों को ही खाद दिया जाए अन्यथा शिकायत मिलने पर हम गोदाम में घुसकर खाद छीन किसानों को वितरित करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।वही क्षेत्रीय जनहित से जुड़े कई प्रमुख मुद्दे जो विगत 10 वर्ष पूर्व से कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के बिंदु बने हुई हैं। जिसमें ग्रामीण अंचलों में अघोषित बिजली कटौतीलो वोल्टेज, खराब पड़े ट्रांसफार्मरों की सुधार, जंगली जानवर एवं आवारा पशुओं की समस्या, राजस्व ,पुलिस प्रशासन कार्यप्रणाली कार्यप्रणाली, तथा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं मैं बरती जा रही अनियमितता कई जन समस्याओं के मुद्दे के साथ

प्रमुख रूप से वोट चोरी का मुद्दा छाया रहा।

*बैनर के साथ धरना स्थल से दिग्गज रहे गायब*

 

आयोजित धरना प्रदर्शन में लगाए गए बैनर पोस्टर के साथ मझौली क्षेत्र के वरिष्ठ दिग्गज कांग्रेसी नेता तथा अधिकांश पुराने वरिष्ठ ,कनिष्ठ नेता कार्यकर्ता गायब रहे एवं जो भी रहे तो मन मारे पंडाल से बाहर आम के पेड़ के नीचे झपकी लेते बैठे रहे।जो चर्चा का विषय बना रहा।

बताते चलें कि मझौली क्षेत्र के जाने-माने ताला निवासी चिंतामणि तिवारी जो स्व. कुंवर अर्जुन सिंह के जमाने के वरिष्ठ दिग्गज कांग्रेस नेता माने जाते हैं जिनका क्षेत्र में के साथ जिले में बोल बाला है तथा विगत 2-3 पंचवर्षीय विधानसभा क्षेत्र धौहनी के कमान संभाल रहे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर सहित मझौली क्षेत्र के स्व. कुंवर अर्जुन सिंह के जमाने से कांग्रेस से जुड़कर कर्तव्य निष्ठा के साथ कांग्रेस के लिए काम करते हुए कांग्रेस की मजबूत स्थिति बनाए रखने में कामयाब रहे अधिवक्ता संघ मझौली के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, पूर्व अध्यक्ष सुधींद्र शुक्ला, कुसमी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष भूपाल सिंह, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ताला, आदि बैनर पोस्टर से तो गायब ही रहे साथ ही कार्यक्रम स्थल से भी दूरी बनाए रहे। जिनकी अनुपस्थिती लोगों की अनुपस्थिति में भी प्रभाव डाल रखी। यहां तक की लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे लेकिन में वरिष्ठ नेताओं एवं पुराने कार्यकर्ताओं के न होने से वापस जाते देखे गए।

 

*इनकी रही प्रमुख उपस्थित*

इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जिनके अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ज्ञान प्रताप सिंह चौहान, संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, जिला संगठन महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुसमी जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष गणेश सोनी, बीरन बैग, मंत्री इंद्रबली सिंह, सतेन्द्र सिंह,नगरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जगतभान यादव ,मझौली, मड़वास, निवास कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्षों के लगभग एक सैकड़ा के करीब वरिष्ठ तथा कनिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यकर्ता व लोग धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम में शामिल रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!