Breaking News in Primes

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: सीएमएचओ ने 37 कर्मचारियों के अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से किए समाप्त।

0 227

*स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: सीएमएचओ ने 37 कर्मचारियों के अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से किए समाप्त।*

स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की मूल पदस्थापना वाले स्थलों पर सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, रतलाम द्वारा एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. किरण वाडिवा द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और कार्यालयों में संलग्न (अटैच) 37 कर्मचारियों के अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार,

उच्च अधिकारियों एवं उज्जैन संभाग के निर्देशों के परिपालन में यह कार्रवाई की गई है। सभी संबंधित कर्मचारियों को वर्तमान कार्यस्थल से कार्यमुक्त कर अपनी मूल पदस्थापना स्थल पर तत्काल उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस तरह के बड़े फेरबदल करने के पीछे ऊपरी कमाई का उद्देश्य भी छुपा रहता है। इस आदेश के बाद अब कर्मचारियों को फिर से अटैच करने के लिए वसूली का खेल चालू हो सकता है और जो कर्मचारी मांग पूरी कर देंगे उन्हें फिर से उन्ही स्थानों पर अटैच कर दिया जायेगा।

*रतलाम से प्राइमस संदेश जिला न्यूज ब्यूरो प्रमुख शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!