Breaking News in Primes

नगर परिषद मझौली के नाली निर्माण में गुणवत्ता व मापदंड की अनदेखी।

0 48

नगर परिषद मझौली के नाली निर्माण में गुणवत्ता व मापदंड की अनदेखी।

 

दबंगई पूर्वक संविदाकार कर रहा काम, लोगों के शिकायत वह सूचना पर भी नहीं पहुंच रहे कार्य स्थल पर जिम्मेदार।

 

*राघवेंद्र द्विवेदी धौहनी/मझौली*

 

वैसे तो जब से नगर परिषद का गठन हुआ है नगर विकास की राशि भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी की भेट चढ़ रही हैं।लेकिन जिस तरह से वर्तमान में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी प्रकाश में आ रहा है शायद ही कहीं और कभी रहा होगा! जिसका ताजा मामला इन दिनों नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12, 13 एवं 02 में निर्माणाधीन नाली में देखा जा सकता है।

लोगों के शिकायत सूचना पर भी जिम्मेदार कार्य स्थल पर नहीं पहुंच रहे हैं। संविदाकार द्वारा सरफेस एवं मापदंड को दरकिनार करते हुए बिना प्रकलन मनमानी व दबंगई पूर्वक कार्य किया जा रहा है।

 

लोगों के बताएं व शिकायत पर जब इसका जायजा लिया गया जहां बिना प्राक्कलन व एस्टीमेट का बोर्ड लगाए कार्य कराया जा रहा है। जिसकी जानकारी चाहे जाने पर कोई बताने को तैयार नहीं। उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया कि इसकी जानकारी लगातार नगर पंचायत के प्रमुख जिम्मेदारों को दी जाती रही लेकिन काम पूर्ण होने को है जिम्मेदारों की नजर अभी तक इस नाली निर्माण की तरफ नहीं पडी जबकि नगर परिषद कार्यालय की अति करीब थाना के पास घटिया निर्माण कार्य जारी है।

ऐसे में यह माना जा रहा है निर्माण कार्य कमीशन खोरी की भेट चढ़ रहे हैं!तभी तो संविदाकार मनमानी पूर्वक भ्रष्टाचार को अंजाम अंजाम दे रहे हैं। नगर वासियों द्वारा निर्माण कराई गई नाली की जांच कार्यवाही की फोटो वीडियो वायरल कर तथा समाचार पत्र के माध्यम से जांच कार्यवाही की मांग की गई है अब देखना होगा जबकि लोगों के शिकायत एवं निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर खबर प्रशासन कर वरिष्ठ कार्यायलयों के अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है क्या कुछ जांच कार्यवाही होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!