Breaking News in Primes

सरपंच पति पर युवको ने लगाया जान से मारने धमकी का आरोप।मझौली थाने में आवेदन दे की जांच कार्यवाही की मांग।

0 48

सरपंच पति पर युवको ने लगाया जान से मारने धमकी का आरोप।मझौली थाने में आवेदन दे की जांच कार्यवाही की मांग।

सीधी /मझौली

 

जिले के जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र अंतर्गत परसिली ग्राम पंचायत के के सरपंच/ सचिव के बाद अब सरपंच पति राजेंद्र सिंह बघेल पर युवकों ने प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाए है। जिसकी हस्त लिखित शिकायत पत्र मझौली थाने में दिया जाना बताया गया है।

 

जनपद क्षेत्र मझौली के परसिली निवासी यूवक अंकित शर्मा एवं नारेन्द्र नामदेव द्वारा थाने में दिए गए हस्त लिखत जांच कार्यवाही हेतु शिकायत आवेदन पत्र एवं वीडियो सोशल मीडिया में तथा पर्सनल नम्बर व्हाट्सएप पर भेज अंकित शर्मा द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में जारी अनियमितता व प्रधानमंत्री आवास देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप मेरे द्वारा लगाया गया था। मझौली एसडीएम के यहां आवेदन पत्र के माध्यम से शिकायत किया हूं। जिसका न्यूज पेपर में खबर प्रकाशित होने पर राजेंद्र सिंह बघेल के द्वारा जान से खत्म कर देने की धमकी दी जा रही है।

राजेंद्र सिंह बघेल के द्वारा धमकी देते हुए बोला गया कि मेरे कार्यकाल में ग्राम पंचायत परसिली की कोई भी शिकायत हुई एवं न्यूज पेपर में खबर प्रकाशित हुआ तो जान से मार डालूंगा।

जिसकी शिकायत मझौली थाने में लिखित रुप से किया गया है। वही अब दूसरा आवेदन पत्र भी वायरल हो रहा है जिसमें उसी ग्राम पंचायत का दूसरा व्यक्ति नरेंद्र नामदेव द्वारा भी आवास ना मिलने की 181 में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम गरीब परिवार से आते हैं आवास ना देने पर तथा यह कहने पर की जब तक मैं सरपंच हूं कोई भी लाभ तुम्हें पंचायत से नहीं मिलेगा इसके उपरांत हमने 181 में शिकायत कर दिया तब मुझे मेरे घर पर ही आकर सरपंच पति द्वारा धमकी दी गई है कि यदि शिकायत नहीं कटवाता तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। जिसका हस्त लिखित शिकायत पत्र थाने में दिया जाकर जांच कार्यवाही की मांग की गई है।

हल्लाकि यह पहली मर्तबा नहीं है जबकि युवकों ने प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है इनके साथ कुछ इस तरह की वारदातें भी हो चुकी है जिससे युवक डरा सहमा हुआ है। इसके पूर्व सचिव विनोद गुप्ता तथा अंकित शर्मा के बीच व्हाट्सएप चैट पर हुए चैटिंग कचरा दान बनवाने के रिश्वत की मांग पर उक्त के संबंध में नहीं बल्कि सरपंच सचिव एवं सरपंच पद के द्वारा षडयंत्र पूर्वक फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा कर युवक को प्रताड़ित कराया जाना बताया गया है। जी चैटिंग की जांच कार्यवाही वर्षों बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!