मझौली क्षेत्र में मना उत्साह पूर्वक शिक्षक दिवस, सम्मानित किए गए सेवानिवृत, वरिष्ठ, नवयुक्त, तथा कार्यरत शिक्षक
मझौली क्षेत्र में मना उत्साह पूर्वक शिक्षक दिवस, सम्मानित किए गए सेवानिवृत, वरिष्ठ, नवयुक्त, तथा कार्यरत शिक्षक
सीधी/ मझौली
भारत देश के पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती 5 सितंबर पर मॉडल स्कूल मझौली के कार्यक्रम के साथ क्षेत्र के अन्य विद्यालयों एवं कोचिंग सेंटरों में कार्यक्रम आयोजित कर उत्साह पूर्वक शिक्षक दिवस मनाया जाकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। तथा शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गई। जहां
राजाराम शासकीय उच्चतर विद्यालय नौढिया मेंआयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नौढिया सरपंच पति एडवोकेट संतोष तिवारी द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैसवाही में कार्यक्रम आयोजित किया जाकर वरिष्ठ तथा सेवानिवृत शिक्षक- शिक्षिकाओं का सम्मान विद्यालय के शिक्षक अवनीश सिंह एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। वही शासकीय सांदीपनि विद्यालय मझौली के छात्र -छात्राओ शिक्षकों को हल्दी – चावल का टीका लगा स्वागत सम्मान करते हुए मुंह मीठा किया गया। मझौली नगर क्षेत्र में संचालित केशरवानी कोचिंग सेंटर में भी बड़े उत्साह पूर्वक शिक्षक दिवस मनाया गया जहां कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं ने पढ़ाने वाले शिक्षकों को टीका चंदन लगा सम्मानित किया तथा कोचिंग में पढ़ने वाले शिक्षक रत्नेश कुमार गुप्ता का हाल ही में शिक्षक पद में नियुक्त होने की शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर कोचिंग से बैतूल जिले के शासकीय सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के लिए शैक्षणिक कार्य संपादन हेतु विदा किया गया।