Breaking News in Primes

“त्वरित ,निष्पक्ष एवं संवेदनशील निराकरण हमारी प्राथमिकता:- एसपी

0 0

“त्वरित ,निष्पक्ष एवं संवेदनशील निराकरण हमारी प्राथमिकता:- एसपी

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं। लंबित शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश


प्रतीक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई आज 1 सितंबर 2026 को भी पुलिस
अधीक्षक कार्यालय, सीधी में आयोजित हुई । जहां पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी* द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन एवं फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, धैर्य एवं संवेदनशीलता* के साथ सुनते हुए निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि त्वरित ,निष्पक्ष एवं संवेदनशील निराकरण हमारी प्राथमिकता है।


पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली तथा शिकायतों की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं समयबद्ध जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष जोर

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार निराकरण किया जाए। साथ ही पूर्व से लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उनमें की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की गई तथा अनावश्यक विलंब से बचते हुए।

महिलाओं एवं कमजोर वर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता

जनसुनवाई में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के कमजोर वर्गों से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

 

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी ने कहा “जनसुनवाई आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, तथ्यपरक, संवेदनशील एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना सीधी पुलिस की प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक फरियादी को उसकी समस्या के समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन एवं त्वरित कार्रवाई मिले, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे सहित संबंधित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी भी आवश्यकतानुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े तथा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित शिकायतों के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!