खलघाट नगर में गूंजा बाबा अमरनाथ का जय घोष
लोकेसन खलघाट
रिपोर्टर चेतन शर्मा
वीवो // श्रावण माह के अंतिम सोमवार को बाबा अमरनाथ बाबा की साही सवारी से खलघाट नगर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना । बाबा अमरनाथ की साही सवारी नर्मदा तट पर विराजमान प्राचीन बाबा अमरनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए निकली बाबा अमरनाथ की साही सवारी मे ढोल नगाड़े बैंड बाजे डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए दिखे

साही सवारी मे केसरिया गुलाल केशरिया दुपट्टे डाले गले में युवाओं ने विशेष रूप से नजर आए । साही सवारी का जगह जगह पुष्प वर्षा गुलाल से भव्य स्वागत किया
बाबा की साही सवारी मे भव्य आकर्षक झांकियां सजाई गई शिवजी की आकर्षक झांकी से सभी भक्तो का मन मोह लिया आकर्षक रंगीन लाईट से सुंदर नजारा देखने को मिला । श्रावण माह के अंतिम सोमवार को बाबा अमरनाथ मंदिर को आकर्षक तरह तरह के फूलो से सजाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा । साही सवारी प्रमुख मार्ग से होते नर्मदा तट पहुंची जहा बाबा को नौका विहार कर आरती कर साही सवारी का प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ

साही सवारी मे थाना धामनोद पुलिस प्रशासन का सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सहयोग रहा।।