Breaking News in Primes

रोड, नाली के लिए गरीब परिवारों ने खुशी खुशी गिराया घर, अब नगर प्रशासन के ईर्शा,उपेक्षा व ज़मीनी विवाद का झेल रहे दंश।

0 0

रोड, नाली के लिए गरीब परिवारों ने खुशी खुशी गिराया घर, अब नगर प्रशासन के ईर्शा,उपेक्षा व ज़मीनी विवाद का झेल रहे दंश।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों में भरा वर्षों व नाली का गन्दा पानी, नगर प्रशासन पर पीड़ित परिवारों ने लगाए गंभीर आरोप।

 

सीधी/मझौली

 

सीधी जिले के मझौली नगर परिषद में नगर प्रशासन के ईर्शा व उपेक्षा का दंश आज भी लोगों को झेलना पड़ रहा है। शासन के सेवकों की तो बात ही छोड़िए चुनाव के समय लोगों से बड़े-बड़े वादा करने वाले जन रक्षक भी ईर्शा व उपेक्षा के भाव से लोगों को परेशान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जो उनकी समस्याओं की ओर नजर तक नहीं डाल रहे।

लोगों को आरोप है कि जनप्रतिनिधि निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को छूट दे भारी भरकम कमीशन वसूली करते अपने व्यापार,निजी काम व लूटपाट में व्यस्त व मस्त है नगर क्षेत्र समस्या से ग्रसित हैं। लोगों को समस्या एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर प्रशासन समस्या एवं परेशानी को नजर अंदाज कर नगर विकास की राशि अनर्गल कामों में ब्यय कर अतिरिक्त कमाई में जूते हुई है ।

ताजा मामला वार्ड क्रमांक 7 का सामने आया है जहां एक और पूरा देश आजादी का जश्न मान रहा था वहीं 14 और 15 अगस्त को हुई पहली झमाझम बारिश ने कई परिवारों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। जो अपना जीवन तथा खाने पीने व अन्य सामग्री बचाने में दो दिनों तक जुटा रहा। पीड़ितों के कथन अनुसार नगर प्रशासन एवं लोगों कहने पर व अतिक्रमण ग्रसित बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से छात्रों एवं लोगों की समस्या परेशानी को देखते हुए 8 दशक से कच्चा मकान बनाकर निवास कर रहे 4 गरीब परिवार के लोगों ने खुशी-खुशी अपना घर गिरा रोड नाली बनबाने लिए जगह दे दी उन्हें यह नहीं पता था कि हमारे ही द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि जो बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं हमारी ही बसी बसाई जिंदगी उजाड़ने पीछे पड़ जाएंगे।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता तथा उनका भतीजा पार्षद संविदाकार से साठ गांठ कर हमारा घर गिराने में तुल गए हैं। मामला यह है कि हमारे पूर्वजों से जमीन की अदला -बदली कर यहां घर बनवाने के लिए जमीन दिए थे जहां 80 वर्षों के अधिक समय से हम लोग निवासरत लेकिन पूर्वजों के ना रह जाने पर हम लोगों को नगर अध्यक्ष एवं उनके परिवार वालों द्वारा जमीन खाली करने लगातार परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है।हाल ही में रोक लगे होने के बावजूद कन्या स्कूल प्रांगण में जिसे विभाग द्वारा आबैध बताया जा रहा था डंप बजरी, गिट्टी,डेस्ट रात में उठा चिन्हित रोड में बिना पानी निकासी दिए डाल दिया गया।लोगों के कच्चे घरों में पानी भर गया है।सुबह से नगर प्रशासन के प्रमुख जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों एवं

जनप्रतिनिधियों को फोन लगा सूचित कर रहा हूं लेकिन अभी तक कोई यहां नहीं पहुंचा है।लाखों की लागत से बनी नाली सही ढंग से न बनी होने के कारण उसका गंदा पानी भी हम लोगों के कच्चे घरों में घुस रहा है। हम लोगों द्वारा गृह टैक्स के रूप में भारी भरकम रस वसूली जा रही है लेकिन किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही है यहां तक की हम लोगों के प्रधानमंत्री आवास का पैसा भी स्वीकृत है जिसे बिना कारण बताएं नगर प्रशासन रोक रखा है। लगाए गए आरोपों के संबंध में नगर अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता का बयान लेने के लिए संपर्क किए जाने का प्रयास किया गया संपर्क न होने तथा फोन न लगने पर व्हाट्सएप पर मैसेज कर बयान चाहा गया

लेकिन तीन चार घंटे के बाद भी खबर लिखे जाने तक उनके तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

 

 

*नहीं की गई वर्षा पूर्व की तैयारी मलवे से भारी पड़ी है नाली*

 

शासन के नियमन वर्षा पर की तैयारी जैसे नालियों के साफ सफाई पानी भराव वाले स्थान पर पानी निकासी, कीचड़ युक्त रास्तों का मरम्मत कार्य, कचरो की साफ सफाई आदि की व्यवस्था 15 जून तक किए जाने का प्रावधान है। लेकिन बिगत तीन-चार वर्षो से इस व्यवस्था को बिल्कुल ही नजर अंदाज कर रखा गया है। नगर की नालियां एवं क्षेत्र गंदगी से भरा फटा हुआ है लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है जो नरकीय जीवन जीने को बाध्य है। नाम मात्र के ही कर्मचारी काम कर रहे हैं अधिकांश अधिकारी कर्मचारी कार्यालय, घरों एवं प्रतिनिधियों के यहां राजनीतिक दांव पेंच खेलने व जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सेवाओं में समय व्यतीत कर रहे हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों द्वारा बताया गया कि पूर्व पंचवर्षीय काल में मच्छर भगाने के लिए ब्लीचिंग का छिड़काव तथा धुआ किया जाता था लेकिन दो-तीन वर्षों से वह भी बंद कर दिया है। शहर की नालियां तथा खुला स्थान गंदगियों से भरा पड़ा है जिससे गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

 

*समस्याओं का नहीं शुरू किया गया समाधान*

 

एक नहीं वर्षा के पानी एवं में मार्केट के सड़क मे फैले कीचड़ पानी की समस्या को लेकर लोगों के साथ मीडिया के लोगों द्वारा भी नगर प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों को अवगत कराया गया यहां तक की समस्या को लेकर एक माह पूर्व जनसुनवाई में आवेदन भी दिया गया था लेकिन अभी तक इस समस्या से निजात दिलाने किसी तरह से कोई कवायत नगर प्रशासन व अन्य जिम्मेदार विभागों द्वारा नहीं की जा सकी है ।

 

*इनका है कहना*

1-हमारे पूर्वज 80 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं हम लोग अधिकारियों एवं लोगों के कहने पर रोड, नानी के लिए खुशी-खुशी घर भी गिरा दिया लेकिन अब ईशा का शिकार बनाया जा रहा है। हम लोग काफी परेशान हैं कच्चा मकान है पानी भरा है गिरने की संभावना फोन भी लगा रहे हैं लेकिन कोई नहीं सुन रहा क्या करें छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएं

 

* *पीड़ित जनक दुलारी गुप्ता नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 7*

 

बिना शादी व पानी निकासी दिए रोड बना दी गई है वर्षा होने के कारण वर्षा एवं नाली का गंदा पानी घर में भरा हुआ है। नगर अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता व उनके भतीजे पार्षद की वजह से हम लोग नगर प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहे हैं हम लोगों को आवास भी नहीं दिया गया जबकि 80 वर्षों से हम लोग यहां निवास रखते हैं। अब ठेकेदार के साथ साठ गांठ कर हम लोगों के सच्चे मकान को गिराए जाने की साजिश की जा रही है।

 

*पीड़ित शिव गुप्ता वार्ड क्रमांक 7 नगर परिषद मझौली*

 

हम लोगों ने रोड नाली के लिए अपना घर गिरा कर जगह दी लेकिन अब ईशा के शिकार हो रहे हैं हमारे पूर्वज यहां बसे हुए थे वहीं हम लोग भी रह रहे हैं लेकिन अब नगर अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता एवं उनके परिवार के द्वारा परेशान व प्रताड़ित किए जा रहे हैं शासन प्रशासन भी हम लोगों का नहीं सुन रहा है कच्चे मकान में पानी भरा हुआ है यदि घर गिर गया तो क्या करेंगे कहां जाएंगे।

 

*पीड़ित सावित्री गुप्ता नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 7*

 

 

लाखों की नाली बनाई गई है लेकिन आगे सिंगल नाली में जोड़ देने एवं सरफेस सही नहीं होने के कारण उसका पानी बाहर नहीं जा रहा है नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो मेरे पूरे घर में घुस रहा है पूरी रात हम लोगों को परेशान होना पड़ा कोई सुनने वाला नहीं है।

 

*पीड़ित रामायण प्रसाद गौतम वार्ड क्रमांक 7 नगर परिषद मझौली*

 

पीड़ितों के सूचना पर सुबह हमने कर्मचारी भेजा था आपके द्वारा ऐसी स्थिति संज्ञान में लाई गई है। समस्या समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।

*परिषद का कार्य भार व व्यवस्था देख रहे कर्मचारी राकेश जयसवाल*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!