Breaking News in Primes

पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिक्षा विद् रामकुमार सिंह के मृत्यु पर शोक संवेदना का दौर जारी।

0 0

पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिक्षा विद् रामकुमार सिंह के मृत्यु पर शोक संवेदना का दौर जारी।

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश शासन चुरहट विधायक अजय सिंह घर पहुंच व्यक्त किये शोक संवेदना।

 

सीधी/मझौली

 

मझौली क्षेत्र जाने माने शिक्षा विद् व मझौली कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में मझौली गहरवार समाज के अगुआ ,संरक्षक व शान जो समाज में मास्टर साहब के नाम से जाने जाते थे रामकुमार सिंह का विगत 13 अगस्त 2026 को रीवा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अचानक मृत्यु हो गई। जिसकी खबर लगते ही क्षेत्र में मातम छा गया। जात- परिवार के साथ शिक्षा,जगत व अन्य समाजवाद संघ संगठन कांग्रेस परिवार शोक में डूभ गया।जिनके दाह संस्कार में मझौली क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व एवं प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी चिंतामणि तिवारी व कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह के साथ क्षेत्र के राजनीतिक परियों के नेता ,कार्यकर्ता, शिक्षा जगत व विभिन्न समाज संघ के लोग भारी संख्या में शामिल हो पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। जिनके मृत्यु पर मृत्य दिनांक से शोक -संवेदना व्यक्त करने वालों का दौर जारी है। इसी कड़ी में विगत दिनों पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश शासन चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह व कई कार्यकर्ताओं के साथ

मृतक के घर पहुंच गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दिए तथा दुखित परिवार को दुख सहन के लिए ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह न केवल परिवार व समाज की क्षति हुई है बल्कि कांग्रेस परिवार ने एक सच्चा कर्म निष्ठ सदस्य खोया है। मास्टर साहब पूज्य दाऊ साहब के निकट साथी एवं सहयोगी रहें सेवानिवृत होने पर कांग्रेस परिवार में शामिल हो समर्पित भाव से काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का काम किए है। इनका सरल, सहज व्यक्तित्व, तथा निष्ठा और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

 

बताते चलें कि काफी कम उम्र में शिक्षक बन 40-42 वर्ष के सेवा काल में गुणवत्ता युक्त शिक्षा तथा करियर के लिए मार्गदर्शन दे उनके जीवन को तरासे है। इनके पढ़ाए क्षेत्र के सैकड़ो छात्र- छात्राएं आज शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिससे इनका शिक्षा जगत में विशेष महत्व था। इसके अतिरिक्त हर विभाग व संघ संगठन में उनके पढ़ाई लोग शामिल हैं जिससे इन्हें हर जगह विशेष महत्व प्राप्त हो रहा था।वही सेवा निवृत्त होने पर कांग्रेस पार्टी से जुड़ समर्पित भाव से काम करते हुए क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का भी काम किये है जिससे जात- परिवार एवं समाज के साथ कांग्रेस में भी इनकी अलग छवि रही। यही कारण है कि मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष मोक्ष के लिए क्रिया कर्म 22 अगस्त 2026 दिन शनिवार को दशगात्र (शूध्द), 23 अगस्त 2026 दिन रविवार को एकादश: (कर्म), 25 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को त्रयोदशी, ब्राह्मण भोज एवं सहभोज गृह निवास नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 11 पुराने बस स्टैंड के पास संपन्न कराया जाना सुनिश्चित हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!