Breaking News in Primes

बैकुंठपुर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

0 3

बैकुंठपुर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

विधायक भईया लाल राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र
दैनिक
प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़
स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

कोरिया, 15 अगस्त 2026/ जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करते हुए जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के बाद विधायक राजवाड़े ने कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के साथ परेड का निरीक्षण किया। रक्षित निरीक्षक के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, छत्तीसगढ़ पुलिस बल, महिला पुलिस बल, नगर सेना पुरुष एवं महिला तथा एनसीसी सीनियर कैडेट्स की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। समारोह में शांति और सौहार्द के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए।

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान
समारोह में विधायक भईया लाल राजवाड़े ने शहीदों के परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने उनका हालचाल जाना और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र
जिले में अपने दायित्वों का उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें कलेक्टर कार्यालय, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, पुलिस, नगर सेना एवं अग्निशमन, वन, खेल एवं युवा कल्याण, आयुष तथा आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

सम्मानित होने वालों में कलेक्टर कार्यालय के ई-जिला प्रबंधक राकेश कुमार एवं सहायक ग्रेड-03 श्रीमती किरण टोप्पो शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनित कुमार बखला, 108 संजीवनी एंबुलेंस सेवा के ईएमटी परमेश्वर, वाहन चालक दिनेश तथा जिला चिकित्सालय के ड्रेसर ग्रेड-02 सचिन कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।

शिक्षा विभाग से प्राचार्य कमल डडसेना, व्याख्याता राजीव जायसवाल, शैक्षिक समन्वयक जय प्रताप सिंकुल, सहायक शिक्षक श्रीमती शांति देवी बैगा, कुमारी रितु बैगा एवं रिप चन्द्र साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। लोक निर्माण विभाग की उप अभियंता श्रीमती सुरेखा मिंज को भी सम्मानित किया गया।

पुलिस विभाग से उप निरीक्षक विकास नामदेव, प्रधान आरक्षक राम प्रकाश तिवारी, नवीन साहू, संतोष सिंह, अमित त्रिपाठी, शिव मिंज, महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती सुनीता पैंकरा तथा आरक्षक राकेश कुमार मिश्रा, संदीप साय पैकरा, राघवेन्द्र पुरी एवं निखिलेश राजवाड़े को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग से श्री अजय कुमार एवं राजेश कुमार सहित संबंधित कर्मियों को सम्मानित किया गया। वन विभाग के वनरक्षक दुष्यंत सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के व्यायाम शिक्षक विजय विश्वकर्मा एवं पप्पू कुमार, आयुष विभाग के फार्मासिस्ट नीलेश गोयल एवं औषधालय सेवक शिव कुमार साहू, तथा आदिवासी विकास विभाग के भृत्य सोंस लाल को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

देशभक्ति गीतों से गूंजा मिनी स्टेडियम
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने बैंड की धुन पर देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया और पूरा मिनी स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत, जनपद पंचायत व नगरीय निकाय बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा तथा नगर पंचायत पटना के जनप्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक देवेंद्र तिवारी, कृष्णा बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र श्रीवास, गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के संचालक सौरभ सिंह, वन मण्डलाधिकारी चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी, एडीएम सुरेन्द्र सिंह वैद्य, अपर कलेक्टर डीडी मण्डावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एसडीएम सोनहत अमित गुप्ता, एसडीएम बैकुंठपुर उमेश पटेल, डीएसपी श्याम मधुकर, राजेश साहू, विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!