Breaking News in Primes

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल बुरहानपुर द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस सम्पन्न

0 141

धुलकोट। बुरहानपुर

संवाददाता दिलीप बामनिया

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल बुरहानपुर द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस सम्पन्न

बुरहानपुर विश्व हिंदूपरिषद–बजरंग दल जिला बुरहानपुर द्वारा 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर धुलकोट प्रखंड में बाइक रैली सहित जिले के सभी 60 खंडों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में हिंदू समाजजनों ने सहभागिता की तथा भारत माता की महाआरती कर अखंड भारत का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भारत के प्राचीन सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए भारत विभाजन के इतिहास और उसके परिणामों की जानकारी दी। साथ ही समाज को देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक किया गया।


विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हजारों समाजजनों को भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने तथा भारत के गौरव, वैभव और समृद्धि को पुनः स्थापित करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने संगठित हिंदू समाज की शक्ति के माध्यम से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में “जय माँ भारती” एवं “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ अखंड भारत के संकल्प को दोहराया गया।
जिला संयोजक सुनिल गाठे, प्रखंड कार्यकारणी सुमा चौहान गुज्र्या अजनारे जितेन धर्मेंद्र सोलंकी मंत्री विवेदी महेश सिसोदिया अनिल बालकर चंपालाल मंडलोई राहुल बालकर बबलू मासले अविनाश खोलकर भूरा चमरसिंग रंधावा बबलू पवार ग्रामीण बदलाम सिह निंगवाल विराट सिंधिया संदीप धोपे धरम खरे सचिन मंडलोई छन्नू मासरे सुकलाल पवार सुनिल टंगरे

धुलकोट। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!