विकासखंड घोड़ाडोंगरी के ग्राम चार गांव में नवांकुर_सखी_हरियाली_यात्रा।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री संतोष राजपूत मार्गदर्शन में विकासखंड घोड़ाडोंगरी की नवांकुर संस्था युवा विकास नुतनडंगा सहयोग से सेक्टर रानीपुर के ग्राम चार गांव में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर से हुआ। नवांकुर सखियों द्वारा ग्राम में स्कूल परिसर में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण एवं पौधों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम समापन स्कूल परिसर में उच्च किस्म के बारमासी आम का पौधा, लिची और गरम मसाला के पौधा का पौधारोपण परिसर में किया गया, जहां “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष घोष, बैतूल कार्यक्रम में सम्मिलित व प्रस्फुटन समिति चारगांव के अध्यक्ष मधु यादव सचिव मुकेश यादव, सीएम इंटर्न कैलाश यादव , जगन्नाथ यादव, धर्मेंद्र राठौर, लक्ष्मीनारण धारणेकर बलराम वरकड़े एवं मालती वरकड़े, चंपा वरकड़े, लता वरकड़े, रानी इवने, आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे सहित नवांकुर सखियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया। नवांकुर संस्था द्वारा स्कूल बच्चों को तिरंगा और चॉकलेट वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की महत्व के बारे में जानकारी दिया गया जिससे बच्चों में नई जोश के साथ शिक्षा के प्रति संचार का निर्माण हुआ।।