Breaking News in Primes

डोंगले पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल खलघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

0 215

लोकेशन धामनोद

 

 

डोंगले पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल खलघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

 

खलघाट। डोंगले पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, खलघाट में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। विद्यालय में ध्वजारोहण संस्था के अध्यक्ष अमृत लाल डोंगले द्वारा किया गया।

समारोह की अध्यक्षता पायल चौहान एवं खुशबू गोयल ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविताएं, देशभक्ति गीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। लगभग 40 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविताओं के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर विनोद डोंगले ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं, प्राचार्य श्रीमती अंजू चोरे ने विद्यार्थियों को आजादी के महत्व से अवगत कराया।

इस अवसर पर शिव टिकेकर, जया टाक, अंजुम खान, सपना डावर, प्रिया जादव, मधुबाला प्रजापत, रत्नमणि साहू, नंदिनी पटेल, साधना पटेल, अनिल भूरिया, चांदनी, सोनम, रोशनी पाटीदार एवं खुशी सिसोदिया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!