Breaking News in Primes

मां नर्मदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में गूंजा ‘भारत माता की जय’, ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश के साथ धामनोद में निकली भव्य तिरंगा रैली

0 9

लोकेशन धामनोद

 

 

मां नर्मदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में गूंजा ‘भारत माता की जय’, ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश के साथ धामनोद में निकली भव्य तिरंगा रैली

 

धामनोद माँ नर्मदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में झमाझम बारिश के बीच उत्साह, उमंग और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा “माँ भारतीय तिरंगा अभियान” के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा रैली में माँ नर्मदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

 

समारोह में संस्था के चेयरपर्सन डॉ. मनोज नाहर एवं श्रीमती रीना नाहर की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रिया त्रिवेदी (प्राचार्य, माँ नर्मदा महाविद्यालय), श्री जितेंद्र पाराशर (प्राचार्य, माँ नर्मदा अकादमी) एवं डॉ. योगिता राठौड़ (प्राचार्य, माँ नर्मदा कॉलेज ऑफ एजुकेशन) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

संस्था के चेयरपर्सन डॉ. मनोज नाहर ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके प्रयासों से हमें स्वतंत्र भारत मिला। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की प्रगति में अपनी जिम्मेदारी निभाने, अनुशासन एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने तथा देशहित में सदैव सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और देश के प्रति सम्मान की सुंदर झलक देखने को मिली। वहीं, महाविद्यालयीन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा शानदार सलामी परेड प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात विभिन्न क्लब्स के बैज एवं बैच का वितरण किया गया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को उनके सक्रिय योगदान एवं सहभागिता के लिए सम्मानित कर बैज प्रदान किए गए। कार्यक्रम में योग प्रदर्शन, नृत्य, संदेशपरक भाषण एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

 

इसके साथ ही “माँ भारतीय तिरंगा अभियान” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली गई भव्य तिरंगा रैली ने पूरे धामनोद में देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया। अभियान के अंतर्गत घर-घर तिरंगा वितरण भी किया गया, जिसमें संस्था के प्रतिभागियों ने नगर में बड़ी मात्रा में तिरंगे वितरित कर प्रत्येक घर तक राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचाया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!