भीमपुर में CC रोड निर्माण की मांग तेज जनपद सदस्य पप्पू काकोड़िया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, तहसील और स्कूल-कॉलेज मार्ग पर सीसी रोड स्वीकृत करने का आग्रह ।
भीमपुर में CC रोड निर्माण की मांग तेज
जनपद सदस्य पप्पू काकोड़िया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, तहसील और स्कूल-कॉलेज मार्ग पर सीसी रोड स्वीकृत करने का आग्रह । 

बैतूल, भीमपुर
भीमपुर क्षेत्र में मुख्य मार्ग से तहसील कार्यालय तक और मुख्य मार्ग से मॉडल स्कूल/कॉलेज तक कच्चे मार्ग के कारण लोगों को हो रही परेशानी को लेकर जनपद सदस्य पप्पू काकोड़िया ने कलेक्टर बैतूल को पत्र लिखकर CC रोड निर्माण कार्य शीघ्र स्वीकृत करने की मांग की है।
जनपद पंचायत भीमपुर के पत्र क्रमांक ज.प.भीमपुर/07/26/230 दिनांक 07/08/2026 के माध्यम से यह मांग रखी गई है। पत्र तहसीलदार भीमपुर के माध्यम से कलेक्टर को प्रेषित किया गया है।
बरसात में कीचड़ से आवागमन बाधित
पत्र में उल्लेख किया गया है कि उक्त दोनों मार्ग कच्चे एवं जर्जर अवस्था में हैं। बरसात के दिनों में पूरे मार्ग में कीचड़ हो जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को तहसील एवं स्कूल/कॉलेज तक आने-जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बीमार, वृद्ध एवं छात्र-छात्राओं को मुख्यालय तक पहुंचने में अत्यंत कठिनाई होती है।
जनहित में शीघ्र स्वीकृति की मांग
जनपद सदस्य ने जनहित एवं विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए मांग की है कि उपरोक्त दोनों मार्गों पर शीघ्र CC रोड निर्माण कार्य स्वीकृत कराया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान और सांसद दुर्गादास उइके को भी भेजी गई है।
जनपद सदस्य पप्पू काकोड़िया ने कलेक्टर से की मांग
मुख्य मार्ग से तहसील कार्यालय तक और मुख्य मार्ग से मॉडल स्कूल/कॉलेज तक CC रोड निर्माण कराया जाए।
बरसात में कीचड़ के कारण छात्रों, मरीजों और आम जनता को भारी परेशानी।
जनहित में शीघ्र स्वीकृति की मांग।