Breaking News in Primes

मिर्च से भरी पिकअप नहर में गिरी, बड़ा हादसा टला

0 2

मिर्च से भरी पिकअप नहर में गिरी, बड़ा हादसा टला

अलीपुर चौराहे पर स्पीड ब्रेकर पार करते समय अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, चार लोग सुरक्षित

नैनपुर (मंडला)
मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीपुर चौराहा पर गुरुवार को मिर्च से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे, जो रायपुर से मिर्च लेकर छिंदवाड़ा जा रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज रफ्तार में थी। अलीपुर चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर को पार करते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप सड़क से उतरकर नहर में पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को मामूली चोटें आई हैं और समय पर ग्रामीणों की मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्पीड ब्रेकर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यदि वाहन चालक नियंत्रित गति से वाहन चलाता तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।

मिर्च से भरी पिकअप नहर में गिरी।
वाहन में चालक सहित चार लोग थे सवार।
रायपुर से छिंदवाड़ा जा रही थी पिकअप।
ग्रामीणों की तत्परता से सभी को सुरक्षित निकाला गया।
किसी प्रकार की जनहानि नहीं, सभी को मामूली चोटें आईं।
तेज रफ्तार दुर्घटना का प्रमुख कारण बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!