Breaking News in Primes

भोपाल-दतिया उपचुनाव के बाद नाराजगी की अटकलों पर विराम

डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले— आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई कटुता

0 58

भोपाल-दतिया उपचुनाव के बाद नाराजगी की अटकलों पर विराम

 

डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले— आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई कटुता

 

भोपाल। दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच नाराजगी की चल रही खबरों को डॉ. मिश्रा ने पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आशुतोष तिवारी उनके अनुज हैं और दोनों के बीच पिछले 25 वर्षों से पारिवारिक संबंध हैं, जिनमें कभी कोई कटुता नहीं रही।

 

डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज भी उनकी आशुतोष तिवारी से पहले जैसी आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई।

 

उन्होंने आशुतोष तिवारी को कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

साथ ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसा कोई कार्य या टिप्पणी न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी की छवि को नुकसान पहुंचे।

 

उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!