News By-नितिन केसरवानी
नगर स्थित श्री हुबलाल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के व्याकरण विभाग के प्रवक्ता को मिला स्वर्ण पदक
कौशाम्बी: भरवारी नगर स्थित श्री हुबलाल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के व्याकरण विभाग के प्रवक्ता को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में बुधवार को आयोजित विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत बुधवार को समारोहपूर्वक मनाया गया,इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने व्याकरण विभाग के प्रवक्ता डॉ महेश मणि त्रिपाठी को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में आचार्य(एमए)में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।नगर के जलकल रोड निवासी डॉ महेश मणि त्रिपाठी ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दिवंगत पिता स्व माधव प्रसाद त्रिपाठी, पूज्य माता तथा अपने गुरुओं के आशीर्वाद, महाविद्यालय के प्रबन्धक,प्राचार्य,प्रवक्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और आगे भी शिक्षा एवं संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। डॉ. त्रिपाठी की इस उपलब्धि नगर में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय सहित शुभचिंतकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि डॉ महेश मणि त्रिपाठी ने वर्ष 2014 में संस्कृत विषय में जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया था। उनकी यह नवीन उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।
