Breaking News in Primes

ग्राम धाबा में ग्रामीणों की समस्याएं सुन कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0 0

ग्राम धाबा में ग्रामीणों की समस्याएं सुन कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

पंचायत में अनुपस्थित रहने पर सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश

 

भैंसदेही / ललित छत्रपाल :- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को भैंसदेही विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत धाबा पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सड़क, बिजली, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

गांव में बनी सड़क के जर्जर होने की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, पंचायत में सचिव के नियमित रूप से उपस्थित नहीं होने की ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने संबंधित सचिव को नोटिस जारी करने तथा 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को पंचायत की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया।

 

ग्रामीण महिला द्वारा राशन नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने मौके पर ही सेल्समैन से जानकारी ली तथा सुचारू रूप से पात्र हितग्रहियों को राशन वितरण के दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत नहीं होने की शिकायत पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आवास स्वीकृत होने वाले हितग्राहियों की सूची पंचायत कार्यालय में चस्पा की जाए। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक शौचालय की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने जेआरएस को सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!