Breaking News in Primes

पेंशन प्रकरण के नाम पर ₹3 हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग का अमीन रंगे हाथ ट्रैप

0 26

पेंशन प्रकरण के नाम पर ₹3 हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग का अमीन रंगे हाथ ट्रैप

रीवा लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के अमीन रामबरण मिश्रा को ₹3 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता मोनू नापित ने आरोप लगाया था कि उसकी मां के पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर आरोपी पहले ₹5 हजार ले चुका था और बाद में ₹7 हजार की मांग कर रहा था। सत्यापन के दौरान ₹4 हजार लेने और ₹3 हजार की शेष रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने बाणसागर कॉलोनी स्थित जल संसाधन कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!