मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
इंदौर संभाग को नए आयुक्त, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
इंदौर संभाग को नए आयुक्त, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादलों और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है। भास्कर लक्षकार को इंदौर का नया संभाग आयुक्त बनाया गया है। सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पदस्थ किया गया है, जबकि सिद्धार्थ जैन भी मुख्यमंत्री कार्यालय में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। के.सी. गुप्ता को एपीसी के साथ उद्यानिकी विभाग का प्रभार, मनीष सिंह (सीनियर) को ऊर्जा विभाग, राघवेन्द्र सिंह को वन विभाग तथा संदीप यादव को जल संसाधन विभाग की कमान सौंपी गई है। डॉ. ईं. रमेश कुमार को राजस्व विभाग के साथ एनवीडीए की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजय कटेसरिया को रतलाम का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।




