Breaking News in Primes

7 माह पहले दिवंगत शिक्षक को DEO का नोटिस, ई-अटेंडेंस पर मचा बवाल

नरसिंहपुर शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, मृत शिक्षक से मांगा जवाब

0 138

7 माह पहले दिवंगत शिक्षक को DEO का नोटिस, ई-अटेंडेंस पर मचा बवाल

नरसिंहपुर शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, मृत शिक्षक से मांगा जवाब

नरसिंहपुर जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने ई-अटेंडेंस नहीं लगाने के आरोप में एक ऐसे शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया, जिनका लगभग सात माह पहले निधन हो चुका था। मामला करेली विकासखंड के पिपरिया क्षेत्र के शासकीय विद्यालय से जुड़ा है। नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब मामले में विभाग की सफाई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!