प्राइम्स ग्रुप के पहल पर विद्यालय प्रांगण में डंप बालू,गिट्टी व राखड,बजरी हटी। *बच्चों के खिले चेहरे प्रार्थना के साथ खेल- कूद व व्यायाम में लगा था ग्रहण।*
प्राइम्स ग्रुप के पहल पर विद्यालय प्रांगण में डंप बालू,गिट्टी व राखड,बजरी हटी।
*बच्चों के खिले चेहरे प्रार्थना के साथ खेल- कूद व व्यायाम में लगा था ग्रहण।*
सीधी/मझौली
जिले के जनपद शिक्षा केंद्र मझौली के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग दो माह पूर्व से भंडारित हजारों क्यूबिक मीटर गिट्टी, बालू, राखड़, एवं बजडी प्राइम्स ग्रुप के पहल पर रातों-रात हटा नगर परिषद वार्ड क्रमांक 7 में टेंडरिंग बीटी रोड में डाल विद्यालय प्रांगण को खाली कर दिया गया है। विद्यालय प्रांगण के खाली होते ही छोटे-छोटे बच्चों जो सुबह शाम इस ग्राउंड में खेल-कूद एवं व्यायाम किया करते थे चेहरे खिले देखें गए।
बताते चलें कि इस विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक की क्लास संचालित हो रही है। जहां क्षेत्र की सड़कों बच्चियां अध्ययन करती है साथ ही नगर क्षेत्र का इकलौता खेल प्रांगण था जहां सुबह-साम छोटे- बड़े सकडो बच्चे खेल-कूद एवं व्यायाम किया करते थे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इसी प्रांगण में खेल प्रशिक्षण संपन्न कराया जाता था।विगत लगभग दो माह से विद्यालय प्रांगण में अवैध रूप से खनिज संपदा भंडारित कर बच्चों के प्रार्थना सहित खेल -कूद एवं व्यायाम पर विराम लगा दिए थे। बच्चों व अभिभावकों के फरियाद पर
स्थानीय संवाददाता व रिपोर्टर के सूचना एवं जानकारी पर हमारे संभागीय ब्यूरो रीवा द्वारा लगातार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए खबर प्रकाशन कर संज्ञान में लाया गया इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा खबर प्रशासन के दिन ही विद्यालय का निरीक्षण किया गया है। जिनके बाद आज 16 जुलाई की दरम्यानी रात डंप हजारों क्यूविक मीटर गिट्टी, राखड व बजडी को उठाकर टेंडरिंग हो चुकी नगर परिषद की बीटी रोड वार्ड क्रमांक 7 में डाला गया है।
*मटेरियल को रोड़ में डालना बना चर्चा का विषय*
जिस भंडारित मटेरियल का दो माह से अभी तक कोई मालिक वह जिम्मेदार नहीं था खबर प्रशासन के बाद रातों-रात उठाकर नगर परिषद वार्ड क्रमांक 7 के टेंडरिंग बीटी रोड में डाला गया है जिसको लेकर अब लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है!लोगों की माने तो जिस भंडारित खनिज संपदा का दो माह से ना तो विद्यालय प्रबंधन को पता था ना ही नगर प्रशासनव व राजस्व को ऐसे भंडारित गिट्टी, राखड़ एवं बजरी को बिना किसी बोली व नीलामी के कैसे उठाकर टेंडरिंग बीटी सड़क निर्माण में डाला गया है। यदि युक्त मटेरियल संविदाकार द्वारा भंडारित किया गया था तो उस पर क्या कार्यवाही की गई। जिसकी पुष्टि अभी प्रशासनिक स्तर से नहीं हो सकी है। खेल ग्राउंड को भी अभी ठीक नहीं किया गया है यहां गिट्टी बिखड़ी पड़ी है जो बच्चों के खेल कूद में बांधा डाल रखी है।अगले अंक में प्रशासनिक पुष्टि के साथ वास्तविकता पर आधारित खबर प्रकाशित की जाएगी।
प्राइम्स टीवी वेव पोर्टल व प्राइम सन्देश समाचार पत्र के लिए सम्भागीय ब्यूरो रीवा अरविंद सिंह, के साथ स्थानीय संवाददाता व रिपोर्टर मझौली की रिपोर्ट।