*झिरन्या। खरगोन*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*झिरन्या पत्रकार संघ द्वारा नवागत एसडीओपी का किया गया स्वागत*
झिरन्या। झिरन्या पत्रकार संघ द्वारा नवागत एसडीओपी केतन अडलक का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए झिरन्या क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने श्री अडलक का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए क्षेत्र के सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहयोग का विश्वास दिलाया। एसडीओपी श्री केतन अडलक ने भी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए निष्पक्ष एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रंजीतसिंह ठाकुर, राजू जाधव, गब्बरसिंह चौहान, लालू जामलकर एवं साईसिंह सिसोदिया सहित पत्रकार संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
*झिरन्या से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*