Breaking News in Primes

हमारा संकल्प जन-जन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सुगम आवागमन प्रदान करना है: कविता पासी

0 16

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में चल रहे मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत हो रहे विकास कार्य निर्माण का बुधवार को नगर अध्यक्ष कविता पासी व जेई देश दीपक ने आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माण कार्य करा रही संस्था को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

नगर अध्यक्ष कविता पासी ने वार्ड नंबर 13 के हनुआ का डेरा में सीसी सड़क निर्माण कार्य से पूर्व चल रहे मिट्टी समतलीकरण कार्य,वार्ड नंबर 7 रामनगर के महेशपुर में निर्माणाधीन सीसी नाली एवं सड़क निर्माण,वार्ड संख्या 07 रामनगर के अयाजमऊ में गतिमान सीसी नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि निर्माण कार्य से पहले सड़क का बेस मजबूत होना बेहद जरूरी है।हमारा संकल्प जन-जन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सुगम आवागमन प्रदान करना है।निर्माण कार्य एवं वार्ड के निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि हमारा लक्ष्य हर वार्ड को आधुनिक और मजबूत बुनियादी ढांचे से जोड़ना है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!