शासकीय महाविद्यालय झिरनिया में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ*
*झिरन्या। खरगोन*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*शासकीय महाविद्यालय झिरनिया में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ*
झिरनिया । युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय झिरनिया में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम दिन महाविद्यालय में विद्यार्थियों को डॉ. प्रवीण मालवीया ने नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।
इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने निकटस्थ गौशाला पहुँचकर आमजन के बीच नशामुक्ति संबंधी जागरूकता पेम्पलेट वितरित किए तथा नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. अनारसिंह डावर, डॉ. अंजू चौहान, विक्रम खरते, बसन कन्नौजे, महिमा श्रीवास, श्रीराम कन्नौजे, झिनला कन्नौजे सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान 21 जुलाई तक विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के साथ संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएँ, विशेषज्ञों के प्रेरक व्याख्यान तथा अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं में नशामुक्त जीवन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सके।
*झिरन्या से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*