*सांसद के प्रयास से सिंगरौली जिले के बैढ़न चिकित्सालय को ब्लड बैंक की जल्द मिल सकती है सौगात*पीके
*अरविंद सिंह परिहार सीधी -सिगरौली*
सिंगरौली जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र को सांसद डॉ राजेश मिश्रा के प्रयास से महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है है। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय बैढ़न को नवीन ब्लड बैंक की सौगात जल्द ही मिलने वाली है। प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इससे जिले के मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी सुविधा मिलेगी और गंभीर परिस्थितियों में जीवनरक्षक उपचार को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि विगत माह उन्होंने मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से भेंट कर जिला चिकित्सालय बैढ़न में ब्लड बैंक की स्थापना का आग्रह किया था। इस मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही सिंगरौली जिले को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन ब्लड बैंक की सौगात मिलेगी। इसके स्थापित होने से दुर्घटना, प्रसूति, गंभीर बीमारियों तथा
आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी और जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि सिंगरौली सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास निरंतर जारी रखेंगे।