परमार्थ फाउंडेशन के द्वारा थाना प्रभारी प्रवीण जी ठाकरे का अभिनंदन *कर्तव्यनिष्ठता, सेवा और समर्पण की अमिट छाप*
लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
परमार्थ फाउंडेशन के द्वारा थाना प्रभारी प्रवीण जी ठाकरे का अभिनंदन
*कर्तव्यनिष्ठता, सेवा और समर्पण की अमिट छाप*
विदाई समारोह के पर परमार्थ फाउंडेशन आपके द्वारा थाना प्रभारी प्रवीण जी ठाकरे का समाज और विभाग को दी गई निस्वार्थ सेवाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए
जांबाज और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में, आपका कार्यकाल हम सभी के लिए प्रेरणादायक रहे,
कानून व्यवस्था: आपके कुशल नेतृत्व में कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत सुदृढ़ रही।
जन-सरोकार: आम जनता के प्रति आपका मृदु व्यवहार और त्वरित न्याय दिलाने की तत्परता ने पुलिस और जनता के बीच के विश्वास को और मजबूत किया।
संकट प्रबंधन: विषम परिस्थितियों और त्यौहारों के दौरान आपकी सूझबूझ और सतर्कता से क्षेत्र में हमेशा शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।
अनुशासन एवं नेतृत्व: आपके मार्गदर्शन में थाने के समस्त स्टाफ ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य किया।
आपकी कार्यशैली, ईमानदारी और जनहित के प्रति समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
परमार्थ फाउंडेशन के संरक्षक विनोद डोंगले द्वारा अभिनंदन किया गया।