प्रशासनिक सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता :–प्रभारी मंत्री प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने सेमरिया उप तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, करोड़ों के निर्माण कार्य हुआ भूमि पूजन।
प्रशासनिक सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता :–प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने सेमरिया उप तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, करोड़ों के निर्माण कार्य हुआ भूमि पूजन।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
9165539800,9691400122
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने सेमरिया में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य निरंतर गति से किए जा रहे हैं। शासन का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचना का निर्माण करना नहीं, बल्कि प्रशासनिक सेवाओं को भी जनता के निकट पहुंचाना है, ताकि लोगों को समय पर और सहजता से न्याय एवं शासन की सुविधाएं प्राप्त हो सकें।प्रारंभिक रूप से यह उप तहसील कार्यालय सामुदायिक भवन सेमरिया में संचालित होगा। उप तहसील कार्यालय प्रारंभ होने से क्षेत्र के 12 पटवारी हल्कों के किसानों, कास्तकारों एवं आम नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कार्यालय में प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को नायब तहसीलदार उपस्थित रहकर राजस्व प्रकरणों की सुनवाई तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों का संपादन करेंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य निरंतर गति से किए जा रहे हैं। शासन का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचना का निर्माण करना नहीं, बल्कि प्रशासनिक सेवाओं को भी जनता के निकट पहुंचाना है, ताकि लोगों को समय पर और सहजता से न्याय एवं शासन की सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
उन्होंने कहा कि उप तहसील कार्यालय प्रारंभ होने से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख सुधार सहित अन्य राजस्व कार्य स्थानीय स्तर पर ही संपादित हो सकेंगे। इससे किसानों एवं आम नागरिकों का समय, श्रम और आर्थिक व्यय बचेगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे शासन की मंशा के अनुरूप संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना अनावश्यक विलंब के राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सफलता तभी है, जब आम नागरिक को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नई प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार के माध्यम से सुशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी जनसुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी रहेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।
*करोड़ों के विकास कार्यों का किए भूमि पूजन व लोकार्पण*
प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा जिले के चुरहट एवं सीधी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों के लागत राशि के कई विकास कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण किये। जिसमें सीधी नगर पालिका अंतर्गत 57 लाख रुपए के लागत राशि से निर्मित सामुदायिक पार्क का लोकार्पण, चुरहट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगढ़ में 1.24 करोड रुपए लागत से निर्मित तहसील कार्यालय का लोकार्पण, रामपुर नैकिन में 53.10 लाख रुपए लागत राशि के 5 सर्व सुविधा युक्त आंगनबाड़ी भवनों का भूमि पूजन प्रमुख है इसके अतिरिक्त अन्य कई नवीन भवनों व विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
*विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ*
सामुदायिक भवन रामपुर नैकिन में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के हितलाभ, संबल योजना, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए।
इसी अवसर पर राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत अनिल सिंह, विजय देवी एवं शिनंदन कुशवाहा को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही जनपद पंचायत द्वारा संबल योजना के हितलाभ, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं किसान क्रेडिट कार्ड तथा सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को भी लाभ वितरित किए गए।
आज 09 जुलाई के कार्यक्रम में सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सीधी विधायक रीती पाठक, पूर्व विधायक चुरहट शरदेदु तिवारी,समाजसेवी भाजपा जिलाध्यक्ष सीधी देव कुमार सिंह चौहान, नगर व क्षेत्रीय के जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
*कल 10 तारीख को धौहनी विधानसभा के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत*
दो दिवसीय जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रदेश की ग्रामो उद्योग स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल दूसरे दिन कल 10 जुलाई को जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।