Breaking News in Primes

हरियाली का संकल्प लेकर उतरे विद्यार्थी, डीएवी स्कूल में हुआ व्यापक वृक्षारोपण”

0 223

लोकेशन: किरंदुल

रिपोर्टर: शेखर दत्ता

“हरियाली का संकल्प लेकर उतरे विद्यार्थी, डीएवी स्कूल में हुआ व्यापक वृक्षारोपण”

किरंदुल, 7 जुलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, किरंदुल द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी के. पी. सिन्हा, शिक्षिका धरती वर्मा, शिक्षक ए. के. सोनी, लिपिक संजय मंडल, गजेंद्र झा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी दोहराया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!