वन विभाग में 2023 बैच के 13 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों का तबादला
उप वनमंडल प्रशिक्षण के लिए नई पदस्थापना, तत्काल प्रभाव से आदेश जारी
वन विभाग में 2023 बैच के 13 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों का तबादला
उप वनमंडल प्रशिक्षण के लिए नई पदस्थापना, तत्काल प्रभाव से आदेश जारी
भोपाल, 30 जून। मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) 2023 बैच के 13 प्रशिक्षु अधिकारियों की उप वनमंडल प्रशिक्षण के लिए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय वल्लभ भवन से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें खंडवा, जबलपुर, निवास, पाण्डुर्णा, रीवा, राजेंद्रग्राम, उत्तर सागर, आमला, चिचौली, पश्चिम कटनी, सीहोर, बैतूल और उत्तर हरदा सहित विभिन्न उप वनमंडलों में पदस्थ किया गया है। आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किए गए हैं।


