Breaking News in Primes

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

30 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया

0 57

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

 

30 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया

 

भोपाल, 30 जून। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों के तबादला एवं पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सहायक संचालक, जिला परियोजना समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ पूर्व स्थानांतरण आदेशों में संशोधन एवं निरस्तीकरण भी किया गया है।

 

आदेश के अनुसार क्रमांक 1, 2, 3, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17 और 27 के अधिकारियों को नई पदस्थापना वाले जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा। आदेश उप सचिव मंजूषा विक्रम राधे के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!