जनसंपर्क संचालनालय के तीन अधिकारियों की फील्ड में पदस्थापना
भोपाल से सागर, छतरपुर और देवास भेजे गए अधिकारी, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
जनसंपर्क संचालनालय के तीन अधिकारियों की फील्ड में पदस्थापना
भोपाल से सागर, छतरपुर और देवास भेजे गए अधिकारी, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल में पदस्थ तीन अधिकारियों को फील्ड में पदस्थ किया है। जारी आदेश के अनुसार उप संचालक लक्ष्मण सिंह को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सागर, सहायक संचालक आशीष शर्मा को जिला जनसंपर्क कार्यालय छतरपुर तथा सहायक जनसंपर्क अधिकारी शिवम शुक्ला को जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास में पदस्थ किया गया है।
संचालक, जनसंपर्क द्वारा जारी आदेश में तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई जनसंपर्क विभाग के पूर्व स्थानांतरण आदेश के अनुपालन में प्रशासकीय हित में की गई है।