Breaking News in Primes

खंडवा – मुंदी आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया, दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। दोनों घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

0 50

खंडवा – मुंदी आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया, दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। दोनों घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पहली घटना ग्राम देवला माफी की है, जहां शाम करीब चार बजे किसान रघुवीर पिता छगनलाल, उम्र 42 वर्ष, अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना शाम करीब सात बजे ग्राम भगवानपुरा में हुई। यहां ओमप्रकाश पिता श्रीराम सेन, उम्र 45 वर्ष, घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर हालत में मुंदी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। एक ही दिन में हुई इन दो दर्दनाक घटनाओं से देवला माफी और भगवानपुरा गांव में मातम का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!