Breaking News in Primes

सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने की जांजगीर चांपा पुलिस का अनूठी पहल* *आवारा घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाया गया*

0 0

*सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने की जांजगीर चांपा पुलिस का अनूठी पहल*

 

*आवारा घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाया गया*

*जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा* सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। *पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार* के कुशल मार्गदर्शन में यातायात जागरूकता एवं दुर्घटना नियंत्रण संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

 

इसी क्रम में आज *CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे* के नेतृत्व में जिले के जागरूक नौजवानों लोगो की सहयोग से चांपा क्षेत्र में आवारा घुमंतू मवेशियों (गाय, बैल एवं बछड़ों) के गले में रेडियम पट्टियाँ लगाई गईं।

 

*उद्देश्य*

 

इस पहल का उद्देश्य रात्रि के समय सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को वाहन चालकों के लिए दूर से ही दृश्य बनाना है। वाहन की हेडलाइट का प्रकाश रेडियम पट्टी पर पड़ने से मवेशी आसानी से दिखाई देंगे, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क होने का अवसर मिलेगा और संभावित सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

 

*अपील*

 

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं पशुपालकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उनसे अपील की गई कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें।

 

*जांजगीर-चांपा पुलिस* द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सड़क सुरक्षा संबंधी अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!