Breaking News in Primes

माचना नदी के तट पर निर्माणाधीन भवन पर एनजीटी नियमों के उल्लंघन का आरोप

0 4

माचना नदी के तट पर निर्माणाधीन भवन पर एनजीटी नियमों के उल्लंघन का आरोप

आजाद समाज पार्टी नेता ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन

फोटो –

बैतूल। शहर के सुभाष वार्ड क्रमांक-1 में माचना नदी किनारे निर्माणाधीन स्कूल भवन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आजाद समाज पार्टी की कोर कमेटी मध्यप्रदेश के सदस्य पंकज अतुलकर ने जिला कलेक्टर बैतूल को आवेदन सौंपकर निर्माण कार्य की वैधानिक जांच कराने, अनुमतियों की पड़ताल करने तथा भवन निर्माण पर हुए खर्च के स्रोत और प्रक्रिया की जांच की मांग की है।

कलेक्टर को दिए आवेदन में पंकज अतुलकर ने आरोप लगाया है कि सुभाष वार्ड स्थित माचना नदी के किनारे निर्माणाधीन स्कूल भवन श्मशान भूमि पर बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि भवन को माचना नदी से सटाकर निर्मित किया जा रहा है तथा निर्माण शुरू करने से पहले नदी के बड़े हिस्से को मिट्टी डालकर भर दिया गया है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि भवन से निकलने वाले अपशिष्ट जल के निस्तारण के लिए बड़े-बड़े पाइप लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से बिना किसी संग्रहण अथवा उपचार व्यवस्था के पानी सीधे नदी में छोड़े जाने की तैयारी की गई है।

पंकज अतुलकर ने आवेदन में उल्लेख किया है कि निर्माण स्थल से कुछ दूरी पर शहर के पेयजल आपूर्ति से जुड़ा फिल्टर प्लांट स्थित है, जहां से नागरिकों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में नदी में अपशिष्ट जल छोड़े जाने की स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। उन्होंने मांग की है कि प्रकरण की जांच राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत कराई जाए। साथ ही भवन निर्माण की लागत, आय-व्यय की व्यवस्था, स्वीकृतियों एवं समस्त आधार दस्तावेजों की भी विस्तृत जांच कर संबंधित तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!